Entertainment

औरंगजेब की कब्र हटाने की क्या जरूरत, उसके ऊपर शौचालय बनवा दो : मनोज मुंतशिर

मुंबई। जाने माने राइटर मनोज मुंतशिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनके निशाने पर औरंगजेब की कब्र आ गई है। इसे लेकर मनोज मुंतशिर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें वो कहते हैं, ‘आज देश में एक आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र में बनी औरंगजेब की कब्र हटनी चाहिए। मैं कहता हूं कि नहीं हटनी चाहिए। क्यों नहीं हटनी चाहिए? जब हम हिंदू राम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बना रहे थे तो कुछ लोग हमें ज्ञान दे रहे थे कि भगवान तो कण-कण में हैं फिर मंदिर की जरूरत क्या?’

मनोज मुंतशिर आगे कहते हैं, ‘मैं भी भारत सरकार से विनती करता हूं। औरंगजेब की कब्र हटाने की जरूरत क्या है, उसके ऊपर शौचालय बनवा दो। आखिर उस हत्यारे के लिए यूरिया और नमक तो हम सनातनी दान कर ही सकते हैं।’ वो आगे हिंदू विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहते हैं, ‘जो लोग ये कहने वाले हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है। बड़ी विनम्रता से बता दूं कि हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है।’

यह पहला मौका नहीं है जब मनोज मुंतशिर ने विवादित बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित कमेंट पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि “कॉमेडी का स्तर गिरता जा रहा है, और यह एक खतरनाक वायरस बन चुका है, जो हमारे मोबाइल फोन में घुस चुका है।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH