लखनऊः बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट आज अपना 29वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की बदौलत आलिया अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं। इस वक्त आलिया के पास कई बड़ी फिल्में हैं जिनमें से कई रिलीज के लिए तैयार भी हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका ऑफर ठुकराने में उन्हें मिनटों भी नहीं लगे थे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म शेरशाह के लिए कियारा आडवाणी नहीं बल्कि आलिया भट्ट ही डायरेक्टर की पहली पसंद थी। आज हम आपको बाताएंगे की आलिया ने शेरशाह जैसी फिल्म का ऑफर क्यों ठुकराया था? साथ ही जानेंगे कि इसके अलावा आलिया और किन फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुकी हैं?


इन फिल्मोंं में नजर आएंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट तो काफी लम्बी है। इसी महीने उनकी मच अवेटेड फिल्म ट्रिपल आर (RRR) रिलीज होने वाली है। एस एस राजामौली की इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। ट्रिपल आर के अलावा आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में डॉर्लिग्स, जी ले जरा, रॉकी और रानी की प्रेमकहानी, ब्रह्मास्त्र और तख्त है।




