Regional

अपने ही भाई के बच्चे की मां बन गई 16 साल की लड़की, 12 साल है लड़के की उम्र

 

कोच्चि। बहन -भाई का रिश्ता सबसे प्यारा रिश्ता होता है। बहन अपने भाई को जान से ज्यादा मानती है, लेकिन जब वही भाई रिश्तों को शर्मसार कर दें तब इस रिश्ते में क्या बचा सकता है? कुछ ऐसा ही मामला कोच्चि में सामने आया है जिसने भाई ने भाई-बहन के रिश्तों को तार-तार कर दिया है।

केरल के कोच्चि शहर में एक नाबालिग के रेप का मामला सामने आया है। लड़की 16 साल की है। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की मां बन गई है। उसने एक मासूम बच्ची को जन्म दिया है। उस मासूम बच्ची का पिता 12 साल का लड़का है। वह लड़का कोई और नहीं पीड़िता का भाई (कजिन) है।

पीड़िता ने बताया कि उसके भाई ने ही उसका रेप किया है, जिसके बाद वो मां बनी। जिस बच्ची को पीड़िता ने जन्म दिया है, वो अब 2 महीने की हो चुकी है। पीड़िता के परिवार ने लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी होने पर नवजात और उसके पिता के संबंध की पुष्टि करने के लिए पैटर्निटी टेस्ट कराया। बच्ची के जन्म के बाद लड़की का परिवार सदमे में है। नाबालिग के परिजनों ने दो महीने की मासूम बच्ची को अपने पास रखने से मना कर दिया है। ऐसे में वह बच्ची बाल कल्याण कमेटी की देखरेख में है।

पीड़िता का इस बारे में कहना है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका कजिन पड़ोस में ही रहता है। उसी ने उसके साथ रेप किया था। वहीं, लड़के ने आरोप लगाया कि जो कुछ भी हुआ उसके लिए लड़की जिम्मेदार है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़के के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH