Entertainment

न सलमान, न शाहरुख, बॉलीवुड के इस एक्टर के नाम पर चलेगी स्विट्जरलैंड में ट्रेन

मुंबई। रणवीर सिंह ने 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलिवुड में डेब्यु किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। इसके बाद तो रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आज रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में की जाती है। हो भी क्यों न। रणवीर ने एक के बाद एक हिट फ़िल्में जो दी हैं।

फिलहाल रणवीर इस समय स्विट्जरलैंड में घूम रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दौरान वहां उनके नाम की एक ट्रेन शुरू कर दी गई है। इस ट्रेन का नाम ‘रणवीर ऑन टुअर’ है और यह पैसेंजर्स को खास ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस देगी। इस ट्रेन का खुद रणवीर ने उद्घाटन किया।

इसके बाद उन्होंने ट्रेन के साथ पोज भी दिया। इन तस्वीरों को खुद रणवीर ने ट्विटर पर शेयर किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH