आजकल गंदगी इतनी बढ़ गयी है, जिसकी वजह से मच्छरों की संख्या भी बहुत बढ़ गई है। मच्छरों के काटने से तरह-तरह की बीमारियां फैलती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में ज्यादा मच्छर लगते हैं। मच्छरों से बचने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते है।
हम अक्सर यह देखते हैं कि किसी इंसान को ज्यादा मच्छर लगता है तो किसी को कम। लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल, एक शोध में यह बात सामने आई है कि कुछ ब्लड ग्रुप ऐसे होते हैं जिन्हें सबसे ज्यादा मच्छर काटते हैं।
वैज्ञानिकों ने अपने इस शोध में अलग-अलग ब्लड ग्रुप वाले लोगों का अलग-अलग समूह बनाया। इस शोध में इस बात का खुलासा हुआ कि जिस व्यक्ति का ब्लड ग्रुप O था उसका खून मच्छरों ने सबसे ज्यादा चूसा। बल्कि जिस व्यक्ति का ब्लड ग्रुप A और B था उनका खून मच्छरों ने केवल एक ही बार चूसा।
इस शोध को कई बार दोहराया गया जिसमें हर बार रिजल्ट एक जैसा ही आया। इस शोध के आधार पर वैज्ञानिकों ने बताया कि जिस व्यक्ति का ब्लड ग्रुप O होता है उसका खून मच्छर सबसे ज्यादा चूसते है और इस ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को ज्यादा मच्छर काटते हैं।