IANS News

मुंबई का प्रसिद्ध ‘विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको’ यूनेस्को की विरासत सूची में

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)| दक्षिण मुंबई में स्थित प्रसिद्ध विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको को विश्व विरासत की हालिया सूची में शामिल किया गया है। यूनेस्को ने शनिवार को यह घोषणा की। बहरीन में चार जुलाई तक चल रहे ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन’ (यूनेस्को) की विश्व विरासत समिति के 42वें अधिवेशन में यह फैसला किया गया।

यूनेस्को ने शनिवार को ट्वीट किया, भारत के मुंबई में स्थित ‘विक्टोरियन गोथिक एंड आर्ट डेको’ को अभी यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। शुभकामनाएं।

महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए सबसे पहले 2012 में औपचारिक नामांकन प्रस्ताव सौंपा था, लेकिन उस समय यह अन्य भारतीय स्थलों से पिछड़ गया था।

=>
=>
loading...