IANS News

इस साल भूमध्यसागर में मरने वालों की संख्या 1,400 से अधिक : संयुक्त राष्ट्र

रोम, 15 जुलाई (आईएएनएस)| संयुक्र राष्ट्र की आव्रजन एजेंसी, अंतर्राष्ट्रीय आव्रजन संगठन (आईओएम) के मुताबिक इस वर्ष उत्तरी अफ्रीका से भूमध्यसागर पार करने का प्रयास करने वाले कुल 1,422 आव्रजकों और शरणार्थियों की मौत हो गई जबकि 48,629 ने यूरोप में प्रवेश किया।

आईओएम के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 11 जुलाई से कुल 1,083 लोगों ने लीबिया से इटली जाने के दौरान भूमध्यसागर में अपनी जान गंवाई, जबकि पश्चिमी भूमध्यसागर क्षेत्र में 294 लोगों की मौत हुई।

आईओएम के मुताबिक, नाव से यूरोप पहुंचने वाले लोगों की संख्या 2017 की इसी अवधि के दौरान पहुंचे 102,308 से आधी थी, वहीं 2016 के मुकाबले यह एक चौथाई से भी कम रही। 2016 में करीब 239,492 लोग नाव से यूरोप पहुंचे थे।

इटली और स्पेन पहुंचने वाले लोगों की संख्या समान रही। दोनों देशों में प्रत्येक में 17 हजार आव्रजक पहुंचे, जो क्षेत्र में पहुंचने वालों का 35 फीसदी है। हालांकि स्पेन आव्रजकों का पसंदीदा स्थल बना हुआ है।

इटली में जनवरी से जुलाई के बीच नाव से पहुंचे आव्रजकों की संख्या कुल 16,948 थी, जो कि पिछली साल की अवधि के मुकाबले 80 फीसदी से कम थी। आईओएम ने कहा कि गिरावट के स्तर में और तेजी आने की संभावना है।

=>
=>
loading...