IANS News

फ्रांस की खिताबी जीत पर बदले पेरिस के मेट्रो स्टेशनों के नाम

पेरिस, 16 जुलाई (आईएएनएस)| फ्रांस में राष्ट्रीय फुटबाल टीम की विश्व कप की खिताबी जीत का जश्न अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के जश्न में पेरिस के मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं। यह टीम की खिताबी जीत के सम्मान में किया गया है।

लुज्निकी स्टेडियम में रविवार रात को फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर विश्व कप की ट्रॉफी हासिल की और इसी की खुशी में पेरिस के छह स्टेशनों के नाम बदल दिए गए।

ऐसे में पेरिस के नोटरे-दामे देस चाम्प्स मेट्रो स्टेशन का नाम फ्रांस के कोच के नाम पर रखते हुए नोटरे दीदिएर देसचैम्प्स कर दिया गया। चार्ल्स दे गोले इटोली स्टेशन का नाम बदलकर ओन-2 इटोलीस (हमारे पास दो सितारे हैं।) कर दिया गया।

स्टेशनों के नामों में किए गए ये बदलाव स्थायी नहीं हैं। इन्हें केवल कुछ समय के लिए जीत का जश्न मनाने हेतु बदला गया है।

=>
=>
loading...