HealthLifestyle

ये है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, खाते ही आ जाती है ताकत

नई दिल्ली। आजकल की इस दौड़-भाग भरी जिंदगी में लोगो के पास इतना समय नहीं है की खुद को जरूरी ताकत दे सकें। लोग सब्जी फल से ज्यादा जंक फ़ूड ज्यादा खा रहे हैं। लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें कुछ दिन खाने पर ही इसका फायदा मिल जाता है।

कंटोला है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी

कंटोला यह दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी है। कंटोला को दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस सब्जी में इतनी ताकत होती है कि महज कुछ दिन के सेवन से ही आपका शरीर तंदुरुस्त बन जाता है या यूं कहें कि फौलादी बन जाता है। अगर आप भी अपनी रोजाना डाइट में इसे शामिल करते हैं तो दूसरे तत्वों और फाइबर की कमी को भी यह पूरी करती है। ककोड़े यानी मीठा करेला को सेहतमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसे सबसे ताकतवर सब्जी के रूप में माना गया है।

सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर

यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे रोज खाने से आपका शरीर ताकतवर बनता है। इसके लिए कहा जाता है कि इसमें मीट से 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन होता है। कंटोल में मौजूद फाइटोकेमिकल्स स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में काफी मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी है। यह शरीर को साफ रखने में भी काफी सहायक है।

मॉनसून के मौसम में भारतीय बाजारों में देखा जाता है कंटोला

कंटोला आमतौर पर मॉनसून के मौसम में भारतीय बाजारों में देखा जाता है। इसमें कई स्वास्थ्य लाभ है जिसकी वजह से इसकी खेती दुनियाभर में शुरू हो गई है। इसकी मुख्य रूप से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती की जाती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH