Entertainment

मां बनी इमरान हाशमी की ये बोल्ड एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म

मुंबई। फिल्म ‘पाप’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उदिता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उदिता गोस्वामी और मोहित सूरी अपने घर फिर से नन्हे मेहमान का स्वागत किया है।

आपको बता दें कि उदिता गोस्वामी ने साल 2013 में मोहित सूरी से शादी की थी। इसके बाद उदिता ने साल 2015 में बेटी देवी को जन्म दिया। मोहित सूरी जाने माने फिल्ममेकर है। उन्होंने जहर, मर्डर 2, आशिकी 2, और एक विलेन जैसी फिल्में बनाई हैं। उदिता भी काफी मशहूर रही हैं।

34 साल की हो चुकी उदिता ने फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी से शादी की थी। शादी से पहले उदिता और मोहित करीब 9 साल तक रिलेशनशिप में थे।

उदिता ने अपना बॉलीवुड करियर 2003 में फिल्म पाप से शुरु किया था जिसके बाद उन्होंने अक्सर, जहर, अगर, रोक, किससे प्यार करुं, चेज़, दिल दिया है जैसी फिल्में की हैं। अब दोनों एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं। दोनों को ढेरों शुभकामनाएं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH