Top NewsUttar Pradesh

उत्तर भारत में ठंड का कहर, गलन और शीतलहर से लोगों का हुआ बुरा हाल

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड और कोहरे की वापसी हुई है। कोहरे की घनी चादर में लिपटे दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर बरक़रार है। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। दिल्ली पहुंचने वाली 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, कुछ ट्रेनों का समय बदला गया है और कुछ को कोहरे के कारण रद्द का दिया गया है। बता दें कि कोहरे के मद्देनजर रेलवे पहले ही 22 ट्रेनों को दो महीने के लिए रद्द कर चुका है। वहीँ, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड और कोहरे का असर कायम है। इससे ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।

बुधवार को दिल्ली के साथ उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखने को मिला। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा में धूप निकलने के बावजूद ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को ठिठुरन बरकरार रही। वहीं कई हिस्सों में पारा भी बढ़ा है। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में घना कोहरा है जिसके कारण विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर चालकों को वाहन चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि लद्दाख क्षेत्र का लेह शहर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में लोगो को बुधवार सुबह घने कोहरे का सामना करना पड़ा। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच ही रहेगा। 6 व 7 जनवरी को अधिकतम तापमान में गिरावट होगी, वही न्यूनतम तापमान 7 व 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने 5 व 6 जनवरी को हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH