City NewsOdd & WeirdOther NewsRegionalUncategorized

तांत्रिक के झांसे में फंसी महिला, कमरे में कैद कर 12 दिन तक करता रहा……..

 तंत्र मंत्र  और वशीकरण से जुड़े अपराधों की संख्या भारत में  दिन प्रति दिन बढती ही जा रही है। हाल ही में  उत्तर प्रदेश के गांव बसंतपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। ढोंगी  तांत्रिक की यातनाओं  का शिकार बनी  एक महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया की किस तरह तंत्र के नाम पर ढोंग करने वाले ढोंगी तांत्रिक बाबा ने उसे अपनी बातों  में फंसा कर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
आपको बता दें यह घटना टिकैतनगर की है जहां एक महिला ने तांत्रिक पर शारीरक उत्पीड़न का आरोप  लगाया है। महिला ने बताया कि दस दिन पहले उसकी  बेटी की तबियत ख़राब हो गयी थी  जिसके चलते वो गांव के ही एक तांत्रिक के पास गई थी। बेटी का इलाज करते हुए उसने बताया कि  बेटी पर नहीं बल्कि महिला पर भूत का साया है इसलिए उसको उसके पास रुकना होगा।
 भूत भगाने के बहाने से ढोंगी  तांत्रिक तिलक राम ने महिला को  कैद कर लिया और लगातार नौ दिन तक  शारीरिक कष्ट देता रहा। महिला किसी तरह तांत्रिक के चंगुल से बच  निकलने में कामयाब हुई,  पीड़िता ने बसंतपुर थाने  में तांत्रिक तिलक राम के खिलाफ़ एफ.  आई.आर दर्ज कराई जिसके मुताबिक़ शारीरिक यातनाओं  के कारण पीड़ित महिला ने अपने   गर्भ में पल रहे बच्चे को भी खो दिया
रिपोर्ट -मानसी शुक्ला
=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava