Odd & WeirdOther News

दुनिया की 5 रोंगटे खड़े करने वाली रहस्यमयी तस्वीरें जिन्हे देखकर दंग रह जाएंगे आप

दुनिया रहस्यों से भरी हुई है जब किसी रहस्य को सुलझाने की कोशिश की जाती है तो वह और भी ज्यादा उलझ जाते हैं। आज दुनिया में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और निगरानी कैमरे लगाए जाते हैं इन कैमरों में अक्सर कुछ ऐसी तस्वीरें कैद हो जाती हैं जिन्हें समझ पाना बहुत मुश्किल होता है। कई बार इन तस्वीरों में कुछ ऐसी आकृतियां दिखाई देती है जो किसी और दुनिया की लगती हैं। आज हम आपको पांच ऐसी तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज तक समझा नहीं जा सका है।

द नाइटक्रॉलर
यह एक रहस्यमयी जीव है जिसको केवल सीसीटीवी कैमरों में दिखा गया है। यह जीव रात के वक्त निकलता है इस जीव की 2 लंबी और भयानक टांगे हैं जिनकी सहायता से ये धीमे-धीमे चलता है। इस जीव को अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में देखा गया है। ऐसे ही एक जीव का जिक्र अमेरिका में रहने वाले आदिवासी लोगो की कहानियों में भी आता है। अमेरिका में रहने वाले ये आदिवासी लोग इस जीव की मूर्तियां बनाकर अपने घरों के बाहर लगाते हैं।

बादलों में बनने वाली आकृति
कई बार बादलों में इस तरह की आकृति दिखाई देती है जिन्हें देखकर कोई भी डर सकता है ये आकृतियां बिल्कुल असली लगती हैं।

 ज़ोंबी
ज़ोंबी को एक काल्पनिक माना जाता है। हमारे दिमाग में ज़ोंबी को लेकर एक ही ख्याल आता है, एक जीव जो लोगों को मारकर खाता है। ज़ोंबी को देखे जाने की घटनाएं अमेरिका में अक्सर होती रहती है। यह तस्वीर जंगल में लगे एक निगरानी कैमरे द्वारा खींची गई थी इस तस्वीर में दिखाई दे रही आकृति बहुत ही रहस्यमयी है।

यह तस्वीर जापान में खींची गई थी जब कुछ दोस्त एक सुनसान रास्ते से अपनी कार में जा रहे थे तब उन्हें सड़क के किनारे ये अजीब सा जीव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी तस्वीर खींची और कार को वापस मोड़ कर वहां से भाग गए।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava