ज़ी सिने अवार्ड की 2019 साल में धूम रही। कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियों को उनके काम के लिए अवार्ड्स से सराहा गया। वहीं निर्देशक और सगीत्कारों को भी उनके काम के लिए सम्मानित किया गया।ज़ी सिने अवार्ड की 2019 साल में धूम रही। कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियों को उनके काम के लिए अवार्ड्स से सराहा गया। वहीं निर्देशक और सगीत्कारों को भी उनके काम के लिए सम्मानित किया गया।
जी सिने अवार्ड में आलिया भट्ट को राज़ी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला वहीं रणबीर कपूर को ‘संजू’ के लिए बेस्ट एक्टर मेल के अवार्ड से नवाज़ा गया।इस बीच जब आलिया का नाम को बेस्ट एक्टर फीमेल के लिए बुलाया गया तब आलिया ने रणबीर को गले लगाने के लिए आगे बढ़ीं उसी बीच रणबीर ने आलिया को किस करने की कोशिश की लेकिन आलिया पीछे हट गयी और मुस्कुराकर उनको गले लगाया।सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और दोनों के फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। कुछ दिनों पहले तो दोनों की शादी की खबरें भी काफी सुर्खियों में थी हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया था।