SportsUncategorized

खेतों में फसल काटने को मजबूर है IPL का ये स्टार खिलाड़ी, कभी धोनी को किया था आउट

नई दिल्ली। कभी एक खिलाड़ी ने शोहरत की बुलंदियों देखी। रातों रात स्टार बना, जिसकी शायद उसे भी उम्मीद नहीं थी। पर जिस तेजी के साथ ये खिलाड़ी ऊपर गया उतनी ही तेजी से वापस जमीन पर आ गया। हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल करियर शुरू करने वाले कामरान खान की। कामरान ने कभी फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला। उन्होंने सीधे आईपीएल में एंट्री की थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी घातक गेंदबाज़ी से धोनी को भी आउट किया था जिसके बाद से ही हर ओर उन्ही के चर्चे होने लगे।

कामरान ने अपने प्रतिभा के दम पर पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया। उनके टैलेंट को देखकर दिग्गज भी मानते थे कि वह आने वाले समय का स्टार बॉलर होगा और अपने देश की तरफ से खेलेगा। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले कामरान ने शुरूआती दिनों में अपनी गेंदबाजी से खूब सनसनी मचाई लेकिन आज खेतों में काम करने को मजबूर हैं। धारदार गेंदबाजी की वजह से शेर्न वॉर्न ने उन्हें 2009 में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया था। इस गेंदबाज ने इस सीजन 9 मैचों में 9 विकेट लिए। लेकिन जिस अंदाज में इन्होंने गेंदबाजी की उसे देखकर इस खिलाड़ी के भविष्य की अटकलें भी तेज हुई।

एक अहम मैच में शेन वार्न ने उन्हें सुपर ओवर में गेंद थमाई थी जिसमें खिलाड़ी ने क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी को आउट करके मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया, इस मैच ने रातों रात कामरान को स्टार बना दिया। कामरान के एक्शन पर भी काफी सवाल उठे। जांच भी हुई पर जांच में सबकुछ सही पाया गया, लेकिन इस जांच से उनके करियर पर जरुर ग्रहण लग गया। 2010 में राजस्थान की टीम ने कामरान को रिलीज कर दिया। 2011 में पुणे ने उनपर दांव लगाया लेकिन 2012 में उन्हें इस टीम से भी बाहर कर दिया गया। फिलहाल कामरान मजदूरी करके अपना पेट पाल रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH