Top Newsमुख्य समाचार

“कब्र के लिए जगह चाहिए तो वंदे मातरम गाना होगा और भारत माता की जय बोलना होगा”-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहने वाले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं।लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव प्रचार करने के लिए गिरिराज सिंह बेगूसराय में एक कजनसभा को सम्बोधित कर रहे थे जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। मंच से ही जनता को सम्बोधित करते वक़्त उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को लेकर एक विवादित बयान दे डाला।

गिरिराज सिंह ने मुस्लिम समुदाय को चेतावनी देते हुए कहा है कि, ‘अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदे मातरम गाना होगा और भारत माता की जय बोलनी होगी। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि, अगर तुम ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।’ हैरान करने वाली बात तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व्ही उसी मंच पर मौजूद थे जब गिरिराज सिंह ने इस तरह का विवादित बयान दिया, ओर उन्होंने गिरिराज सिंह को रोकने कि कोशिश भी नहीं की।

जानकारों के मुताबिक जब भी गिरिराज सिंह नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करते हैं तब वो सबका साथ सबका विकास और सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने की बातें करते हैं लेकिन जब वे अपने मंच पर और अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने बोल रहे होते हैं तो मुस्लिम समुदाय के लोगों को निशाने पर रखने से नहीं चूकते हैं।

इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौजूदा बेगूसराय में मुकाबला त्रिकोणीय होने के नाते उन्हें इस बात का अंदेशा हो गया है कि जबतक सांप्रदायिक ध्रुवीकरण नहीं होगा तब तक चुनाव जीतना आसान नहीं होगा जिसके लिए उन्होंने ऐसे मुद्दे छेड़े हैं।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava