Odd & WeirdOther News

एक ऐसा होटल जहां कब्र के बीच लोग लेते हैं चाय की चुस्की…

अहमदाबाद। भारत में अजूबों की कमी नहीं है। यह एक अजूबों का स्थल हैं। इन अजूबों के बीच बादशाह अहमदशाह ने करीब 600 वर्ष पूर्व एक शहर बसाया जहां कब्रिस्तान पर एक होटल बना है। यूूनेस्को की हेरिटेज सूची में शामिल देश के एकमात्र शहर में यह एक ऐसी जगह जहां पर लोग कब्र के बीच चाय की चुस्की लेते हैं।

शहर में लाल दरवाजे के पुराने इलाके में स्थित इस का नाम लकी होटल में है जहां करीब 32 कब्र है और इन्ही कब्रों के बीच लोग चाय की चुस्कियां लेते हैं साथ ही बड़े आराम से खाना कहते हैं। इन कब्रों के बारे में यह कहा जाता है कि यह कब्र 16वीं सदी के कुछ सूफी संतों के हैं।

यह स्थल मशहूर पेंटर और जन्नतनशीं हो चुके मकबूल फिदा हुसैन का भी अहमदाबाद में पसंदीदा स्थल रह चुका है। वो यहां पर बैठकर चाय पीते और पेंटिंग बनाते थे।

1950 में बना यह होटल आज भी पुराने जमाने के लोगों के साथ-साथ नए लोगों के लिए एक ऐसा स्थल हैं जहां पर लोग घंटों बैठते हुए चाय के साथ बातें करते देखे जा सकते हैं। अहमदाबाद आने वाले पर्यटक इस होटल में आना जरूर पसंद करते हैं।

 

=>
=>
loading...