NationalTop News

उमा भारती से गले मिल फूट-फूटकर रोईं साध्वी प्रज्ञा, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भोपाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मुलाकात की है। मुलाक़ात की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में साध्वी प्रज्ञा एक कार में बैठी हुई हैं और उमा भारती को देखते उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं। इसके बाद उमा भारती भी उन्हें गले लगा लेती हैं।

उमा ने कहा- मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। मैंने उन पर हुए अत्याचार देखे हैं। इस मायने में वे पूज्यनीय हैं। मैं उनके लिए प्रचार करूंगी। वहीं, प्रज्ञा ने कहा- साधु, संन्यासी कभी एक-दूसरे से नाराज नहीं होते। मैं उनसे मिलने आई हूं और हम दोनों के बीच हमेशा से आत्मीय संबंध रहे हैं। बाकी बातें राजनीतिक प्रपंच के लिए बना ली जाती हैं।

हाल ही में उमा भारती से सवाल किया गया था कि क्या एमपी में साध्वी प्रज्ञा सिंह ने उनकी जगह ले ली है। इस पर उमा भारती ने कहा था, ‘वह एक महान संत हैं, मेरी उनसे तुलना मत कीजिए। मैं एक साधारण और मूर्ख प्राणी हूं।’ लोकसभा चुनाव के बीच उमा का यह बयान चर्चा का केंद्र बना, जिसके बाद सोमवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और उमा भारती की मुलाकात हुई।

बता दें कि बीजेपी में भगवा वस्त्र धारण करने वाली चुनिंदा नेताओं में उमा भारती का नाम सबसे ऊपर आता है। वो दिग्विजय सिंह को टक्कर देकर मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं, साथ ही 2014 में जब मोदी सरकार बनी तो उन्हें गंगा सफाई का जिम्मा सौंपा गया। अब जबकि उमा भारती ने 2019 का चुनाव लड़ने से मना कर दिया है जबकि भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा चुनाव लड़ रही हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH