Entertainment

Met Gala 2019: प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड अंदाज और दीपिका पादुकोण के धांसू लुक ने जीता दिल, Photos Viral

न्यू यॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2019 में मंगलवार को इंटरनेशनल सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का बेहद ही अनोखा लुक देखने को मिला।यहां प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पहुंचीं। दोनों की ही ड्रेस काफी अलग थी।यह तीसरी बार है जब प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला अटेंड किया है। इस फंक्शन में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास भी साथ में थे जिनके साथ हाथ में हाथ थामे हुए पहली बार नजर आईं। इस कपल ने लग्जरी ब्रांड डियोर की ड्रेस पहनी हुई थीं। प्रियंका ने फेदर ड्रेस पहनी थी, जबकि निक ने व्हाइट सूट पहना हुआ था।दीपिका पादुकोण ने जैक पोजन ब्रांड का मैटेलिक पिंक गाउन पहना हुआ था। प्रियंका की हेयरस्टाइलिस्ट टीम ने उनको एफ्रो कर्ल्स लुक दिया, जिसके साथ क्राउन का भी टच दिया।जबकि दीपिका पादुकोण ने हाई-पफ्ड पोनीटेल हेयरस्टाइल चुना।मेट गाला की प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही हैं। दोनों की फोटोज़ इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा ) और निक जोनास की जोड़ी हमेशा कोई न कोई धमाल मचाते नजर आती है। पिछले दिनों बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में दोनों खूब मस्ती करते नजर आए थे।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava