Other News

उम्र 39 साल और बच्चे 38! डिलीवरी के वक़्त डॉक्टर भी हुए हैरान, कही ये बात

दुनिया के ऐसे कई अजूबों के बारे में देखा और सुना होगा। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि उम्र 39 साल है। ये भी ठीक है लेकिन क्या आप जानते हैं 39 साल की उम्र 38 बच्चे हैं। दरअसल, युगांडा की मरियम नाबातंजी की कुछ ऐसी ही हैरान करने वाली घटना समाने आई है। युगांडा के मरियम नाबातंजी में रहने वाली 39 साल की मरियम नाबातंजी के 38 बच्चे हैं। मरियम की शादी 12 साल की उम्र में हो गई थी और 13 साल की उम्र में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। महज 12 साल मरियम की एक 40 साल के उम्र के पुरुष के साथ शादी करवा दी गयी थी । 13 साल की उम्र में मरियम ने एक साथ चार बस्छों को जन्म दिया।मरियम ने छह बार जुड़वां, चार बार तीन और तीन बार चार-चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया इस वजह से अब उसके कुल 38 बच्चे हैं।

मरियम जब पहली बार जुड़वां बच्चों की मां बनी तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल को लेकर डॉक्टर से सलाह ली थी, लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा था कि बर्थ कंट्रोल के लिए दवाओं का इस्तेमाल करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए बच्चे पैदा होते गए। डॉक्टर ने बताया कि उनका गर्भाशय बाकी महिलाओं के मुकाबले काफी बड़ा है, इस वजह से उनके बच्चे जुड़वां होंगे। खास बात ये है कि मरियम अपने 38 बच्चों को अकेले ही पाल रही हैं।

 

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava