Entertainment

प्रिंस नरुला के भाई की समुद्र में डूबने से मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

मुंबई। रिएलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला के भाई रुपेश नरूला की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। प्रिंस को जब यह दुखद खबर मिली, तब वो पत्नी युविका चौधरी के साथ डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए 9 की शूटिंग कर रहे थे। सुनते ही वो एकदम टूट गए। उन्होंने भीगी आंखों से सेट पर ऑडियंस को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद वो और युविका रूपेश के अंतिम संस्कार के लिए कनाडा रवाना हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूपेश की मौत टोरंटो में कनाडा डे सेलिब्रेट करते हुए हुई। रूपेश अपने दोस्तों के साथ Bluffers Park Beach पर ये दिन सेलिब्रेट कर रहे थे। वह अपने दोस्तों के साथ बीच पर थे, तभी पानी उन्हें बहा ले गई। उन्हें स्विमिंग नहीं आती थी। रूपेश की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। प्रिंस और युविका इस बुरे समय में अपने परिवार के साथ रहने के लिए कनाडा रवाना हो गए हैं।

प्रिंस ‘बिग बॉस 9’ में नज़र आए थे, जहां उनकी मुलाकात युविका चौधरी से हुई थी। उन्होंने शो में ही युविका के लिए अपने प्यार का इज़हार कर दिया था। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दें कि प्रिंस ‘बिग बॉस 9’ के विनर भी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH