InternationalNational

प्रियंका चोपड़ा मामले में पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र ने लगाई लताड़

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पाकिस्तान की मुहिम औंधे मुंह गिर गई है। प्रियंका को संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत के पद से हटाने की मांग पर पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र ने करारा जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि ऐसा करना संभव नहीं है।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने साफ कर दिया है कि संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत अपनी निजी हैसियत में कोई बयान दे सकते हैं। उन्हें इससे रोका नहीं जा सकता।

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर सराहा था। पाकिस्तान ने इसे ही युद्ध के समर्थन के रूप में प्रचारित किया।

पाकिस्तान की मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरीन मजारी ने बीती 21 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र संस्था यूनिसेफ को पत्र लिखकर प्रियंका को यूनिसेफ सद्भावना दूत के पद से हटाने की औपचारिक रूप से मांग की थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH