City NewsTop NewsUttar Pradesh

मुलायम सिंह यादव की नाक से अचानक आया खून, सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज

लखनऊ। बड़ी खबर लखनऊ से आ रही है जहां मुलायम सिंह यादव को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह की नाक से अचानक खून आया था जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मुलायम सिंह ही हालत ठीक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में डॉक्टर उनके आने से पूर्व से ही अलर्ट थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भर्ती किया। इससे पूर्व भी मुलायम रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आते रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH