RegionalTop News

दिल्ली चुनावः कांग्रेस ने जारी की 54 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 54 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। शनिवार को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी करते हुए 54 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी।

टिकट बंटवारे से असंतुष्ट होकर बीजेपी नेताओं के समर्थकों ने कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर जमकर हंगामा किया था। गौरतलब है कि दिल्ली में आठ फरवरी को 70 सीटों पर मतदान होने हैं जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाने हैं।

ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी के लिए सत्ता बचाने की चुनौती है वहीं बीजेपी इस चुनाव में बहुमत प्राप्त कर दिल्ली में अपने लंबे वनवास को खत्म करना चाहेगी।

वहीं 15 साल दिल्ली में राज करने वाली कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका था।

1- नरेला सीट-  सिद्धार्थ कुंडु
2- तिमारपुर सीट-  अमर लता सांगवान
3- आदर्श नगर सीट-  मुकेश गोयल
4- बादली सीट- देवेंद्र यादव
5- रिठाला सीट-  प्रदीप कुमार पांडेय
6- बवाना सीट- सुरेंद्र कुमार
7- मुंडका सीट- डॉ नरेश कुमार
8- सुल्तानपुर मजरा सीट- जय किशन
9- नांगलोई जट सीट- मंदीप सिंह
10- मंगोलपुरी सीट- राजेश लिलोतिया
11- रोहिणी सीट- सुमेष गुप्ता
12- शालिमारबाग सीट-  जेएस नयोल
13- शकुर बस्ती सीट- देवराज अरोड़ा
14- त्रिनगर सीट- कमल कांत शर्मा
15- वजीरपुर सीट- हरि कृष्ण जिंदल
16- मॉडल टाउन सीट- अकांक्षा ओला
17- सदर बाजार सीट- सतबीर शर्मा
18-चांदनी चौक सीट- अलका लांबा
19- मटिया महल सीट- मिर्जा जावेद अली
20- बल्लिमारन सीट- हारून युसूफ
21- करोल बाग सीट- गौरव धनक
22- पटेल नगर सीट- कृष्णा तिरथ
23-मोती नगर सीट- रमेश कुमार पोपली
24- राजौरी गार्डन सीट- अमनदीप सिंह सुदान
25- हरि नगर सीट- सुरेदर सेठी
26- जनकपुरी सीट- राधिका खेड़ा
27- द्वारका सीट- आदर्शन शास्त्री
28- मटियाला सीट- सुमेष शोकीन
29- नजफगढ़ सीट- साहिब सिंह यादव
30- दिल्ली कैंट सीट- संदीप तंवर
31- जंगपुरा सीट- तलविंदर सिंह मारवाह
32- कस्तूरबा नगर सीट- अभिषेक दत्त
33- मालवीय नगर सीट- नीतू शर्मा
34- आरके पुरम सीट- प्रियंका सिंह
35- छत्तरपुर सीट- सतीश लोहिया
36- देवली सीट- अरविंदर सिंह
37- अंबेडकर नगर सीट- यदुराज चौधरी
38- संगम विहार सीट- पूनम आजाद
39- ग्रेटर कैलाश सीट- सुखबीर सिंह पवार
40- कालकाजी सीट- शिवानी चौपड़ा
41- तुगलकाबाद सीट- शुबम शर्मा
42- त्रिलोकपुरी सीट- विजय कुमार
43- पटपड़गंज सीट- लक्ष्मण रावत
44- लक्ष्मी नगर सीट- हरिदत्त शर्मा
45-विश्वास नगर सीट- गुरुचरन सिंह राजू
46-कृष्णा नगर सीट- डॉ अशोक कुमार वालिया
47- गांधी नगर सीट- अरविंदर सिंह लवली
48- शाहदरा सीट- नरेंद्र नाथ
49- सीमापुरी सीट- वीर सिंह
50- रोहतास नगर सीट- विपिन शर्मा
51- सीलमपुर सीट- मतीन अहमद
52- बाबरपुर सीट- अनविक्ष त्रिपाठी
53- गोकलपुर सीट- डॉ एसपी सिंह
54- मुस्तफाबाद सीट- अली मेहंदी

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique