EntertainmentTop NewsUncategorized

शानदार है ‘द 100 बक्स’ का गाना ‘मोनालिसा’, देखें यहां

मुंबई। 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही बहुचर्चित फिल्म ‘द 100 बक्स’ का बहुप्रतीक्षित गाना मोनालिसा शुक्रवार को रिलीज हो गया।

दुष्यंत कॉरपोरेशन के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कविता त्रिपाठी, गायक संगीतकार संतोष सिंह व दुष्यंत सिंह ने अभिनय किया है, साथ ही इस गाने को गाया भी है।

युवाओं को आएगा पसंद

दुष्यंत सिंह व संतोष सिंह फिल्म के निर्माता रामपुरी ने बताया कि गाना मोनालिसा जो आज रिलीज हुआ है वह बहुत ही शानदार बना है और उन्हें उम्मीद है कि श्रोताओं विशेषकर युवाओं को बहुत पसंद आएगा।

ब्लॉकबस्टर

संतोष सिंह ने कहा कि बतौर कंपोजर यह गाना उन्हें बेहद पसंद है और दुष्यंत सिंह के साथ लोग जरूर उनके इस गाने को पसंद करेंगे। वहीँ मुख्य अभिनेत्री कविता त्रिपाठी ने कहा के बतौर अभिनेत्री यह गाना उनके लिए हमेशा एक यादगार काम के रूप में उनके खाते में शामिल रहेगा और उम्मीद है के यह एक ब्लॉकबस्टर साबित होगा। आपको बता दें कि रिलीज के बाद ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique