Top NewsUttar Pradesh

लॉकडाउन में पत्नी का 2 घंटे के लिए इतने रु में किया सौदा, दरिंदे तीन दिन तक बनाते रहे संबंध, फिर..

मुरादाबाद। देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच यूपी के मुरादाबाद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पैसों की खातिर महज दस हजार रु में अपनी पत्नी का सौदा कर दिया। आरोपियों ने तीन दिन तक महिला के साथ रेप किया। इस बीच महिला का पति महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाने चला गया। तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला। जब महिला ने पुलिस को असलियत बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिंसक गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अभी फरार हैं।

मामला मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि हासमपुर चौराहा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी पत्नी घर से लापता है। इसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी पुलिस को उसकी लोकेशन गुन्नौर थाना क्षेत्र में मिली। पाकबड़ा पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। जब पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू कि तो उसने जो बताया उसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। उसने बताया कि वो गायब नहीं हुई थी। पैसों के लालच में उसके पति ने ही उसका सौदा किया था। महिला ने बताया कि खालिद इसमें बिचौलिया बना था। उसने ही उसका सौदा करवाया था।

महिला के मुताबिक, बंधक बनाकर तीन दिनों तक उसका रेप किया गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH