EntertainmentTop News

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, 67 साल की उम्र में निधन

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ के बाद बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उनका निधन हो गया है। वह 67 साल के थे।

अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रणधीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उधर, ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर अमिताभ बच्चन सदमे में हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में बताया कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। मैं टूट चुका हूं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH