Top NewsUttar Pradesh

हाथरस की पीड़िता पर बीजेपी नेता के शर्मनाक बोल- गन्ने और बाजरे के खेत में क्यों मरती हैं ऐसी लड़कियां

बारांबकी। बाराबंकी से भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने हाथरस की मृतक गैंगरेप पीड़िता को लेकर शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने हाथरस मामले के सभी आरोपियों के निर्दोष होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कि लड़की घास काटने क्यों गन्ने-बाजरे के खेत में गई थी। उसे कोई और जगह नहीं मिली, जबकि आरोपी लड़के के साथ उसका प्रेम-प्रसंग पहले से चल रहा था। ऐसी लड़कियां धान या गेहूं के खेत में क्यों नहीं पाई जाती।

उन्होंने दावा किया कि किशोरी का आरोपी के साथ संबंध था और किशोरी ने ही आरोपी को 14 सितंबर को अपराध वाले दिन बाजरा के खेत में बुलाया था। श्रीवास्तव ने कहा, पीड़िता ने लड़के को खेत में बुलाया होगा, क्योंकि उनका चक्कर चल रहा था। यह खबर सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर पहले से ही मौजूद है। उसके बाद वह पकड़ी गई होगी। हालांकि भाजपा नेता यही नहीं रूके। उन्होंने दावा किया कि ऐसी महिलाएं कुछ खास जगहों में मृत पाई जाती हैं।

उन्होंने पूछा, ऐसी लड़कियां सिर्फ कुछ जगहों पर मृत पाई जाती हैं। वे गन्ने, मकई और बाजरे के खेतों में या झाड़ियों, गटर या जंगलों में मृत पाई जाती हैं। धान या गेहूं के खेतों में वे कभी मृत क्यों नहीं पाई जाती हैं?। उन्होंने कहा कि गन्ने, मकई और बाजरा जैसी फसलें ऊंचाई में अधिक होती हैं और यह किसी भी व्यक्ति के छिपने के लिए अनुकूल होता है, जबकि गेहूं और धान सिर्फ तीन या चार फीट तक की ऊंचाई वाले होते हैं, इसलिए कोई वहां नहीं जाता।

इसके बाद भाजपा नेता ने भी दावा किया कि कोई भी ऐसे अपराध को होते हुए नहीं देख पाता है, या पीड़िता को अपराध स्थल तक घसीटते हुए दूर ले जाते हुए देख पाता है। श्रीवास्तव ने अपराध के चारों आरोपियों का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें जेल से तब तक रिहा किया जाना चाहिए जब तक सीबीआई मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं कर देती।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH