लखनऊ। यूपी विधान परिषद चुनाव में मतगणना के दौरान वाराणसी सीट पर पर्यवेक्षक की ड्यूटी कर रहे आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।
योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 की बैठक के दौरान अपने अधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
अजय कुमार सिंह को हार्ट अटैक के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर दोपहर बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा था। इसके बाद आज तड़के उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी नीना शर्मा भी 1998 बैच की आइएएस अधिकारी हैं।