Entertainment

सलमान की मेगा सेल्फी हुई वायरल, बॉलीवुड हस्तियों के साथ सुरेश रैना भी आए नज़र

मुंबई। इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के ब्रांड अम्बेसडर सलमान खान ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक सेल्फी शेयर की है। ये सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में राजकुमार राव, गोविंदा, बॉबी देओल, जेनेलिया डिसूजा, क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ ही बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। सलमान ने सेल्फी पोस्ट करते हुए कहा, ‘यहां तो एक सेल्फी बनती है। दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिक लीग यहां है! चल मेगा सेल्फी लेले रे।

बता दें कि ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ शो को करण वाही और वलूचा डिसूजा होस्ट करेंगे, जबकि सलमान खान इसके ब्रांड एंबेसडर होंगे। शो में 6 टीमें होंगी जो एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। इसमें मुंबई वॉरियर्स, पंजाब लायंस, बंगाल टाइगर्स, गुजरात रॉकर्स, यूपी दबंग और दिल्ली धुरंधर का नाम शामिल है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH