BusinessScience & Tech.technical news

Realme ने लांच किया भारत में नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

credits: Google

रिलयमी इंडिया ने आखिरकार आधिकारिक तौर पर Realme C11 (2021) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले मई में Realme C11 (2021) को रूस और फिलीपींस में लॉन्च किया गया था। Realme C11 (2021) पिछले साल लॉन्च हुए Realme C11 का अपग्रेडेड वर्जन है।

इसके अलावा यह रियलमी का पहला फोन है जिसमें मीडियाटेक या क्वॉलकॉम का नहीं बल्कि Unisoc का प्रोसेसर दिया गया है। Realme C11 (2021) डिजाइन के मामले में काफी हद तक Realme C20 जैसा है। Realme C11 (2021) कूल ब्लू और कूल ग्रे कलर में मिलेगा। इसकी कीमत 6,999 रुपये है।

Realme C11 (2021) में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में Unisoc SC9863 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

इसमें कैमरा सेटअप Realme C20 जैसा ही। Realme C11 (2021) में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन को खासतौर ऑनलाइन क्लास के लिए पेश किया गया है।

=>
=>
loading...