Top NewsUttar PradeshVideo

VIDEO: प्रयागराज की गलियों में टहलता दिखा विशाल मगरमच्छ, आधा दर्जन लोग भी नहीं कर पाए काबू

प्रयागराज। लगातार हो रही बारिश ने गंगा का जलस्तर बढ़ा दिया है। हालात ये हैं कि प्रयागराज में गंगा नदी का पानी तराई इलाकों में बने घरों में घुस गया है। साथ-साथ विषैले और खतरनाक जीव-जंतुओं से भी खतरा बढ़ गया है। गलियों में खतरनाक आदमखोर जानवर बेखौफ होकर घूम रहे हैं।

ऐसा ही ही विशाल मगरमच्छ प्रयागराज की सबसे सबसे घनी आबादी वाले इलाके सलोरी और शुक्ला मार्केट में घूमते हुए पाया गया। मगरमच्छ को देखते ही लोगों के होश उड़ गए। सब घरों के दरवाजे बंद कर अपनी छतों पर चढ़कर मगरमच्छ को देखने लगे। लोगों ने शायद ही इतना विशाल मगरमच्छ खुले में देखा हो।

लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम आई तो मगरमच्छ को पकड़ने में उनके पसीने छूट गए। वीडियो में देखा जा सकता है छह लोग मिलकर भी मगरमच्छ को काबू नहीं कर पा रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर वापस गंगा में छोड़ा गया। बताया जा रहा है मगरमच्छ ने कई सुवरों को भी निवाला बना लिया।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH