NationalRegional

मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव, एक कोच की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त

बेंगलुरु। मैसूरु-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20608) पर आज कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर फेंके जाने से ट्रेन के एक कोच की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

ट्रेन पर कुछ बदमाशों ने पथराव किया। यह घटना कृष्णराजपुरम-बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। पथराव से कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। हाल ही में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार हुई हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलुरु डिवीजन में जनवरी 2023 में पथराव के 21 मामले और फरवरी, 2023 में 13 मामले दर्ज किए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH