HealthLifestyle

हरा धनियाः खाने में स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी रखे खयाल

हरा धनिया में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरिया के भी गुण

हरा धनिया खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल काफी मात्रा में पाएं जाते हैं।

जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे खाने पर सजावट के रुप में तो इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। यह पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है और पाचनशक्ति बढ़ाता है।

मस्सों से मुक्ति

धनिया पीस कर पेस्ट बना लें और रोज मस्सों पर लगाएं। इससे मस्सों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

कमजोरी दूर करे

कमजोरी महसूस होने पर दो चम्मच धनिया के रस में 10 ग्राम मिश्री और आधी कटोरी पानी मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से फायदा होगा।

स्किन के लिए फायदेमंद

हरा धनिया में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे मुंह के छालों को आराम मिलता है। दो चम्मच धनिया के जूस को चुटकी भर हल्दी में मिला कर पेस्ट तैयार करें और मुहासों पर लगाएं। इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

पाचनशक्ति बढ़ाएं

धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल और अदरक की चटनी बनाकर खाने से अपच के कारण पेट में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। इससे पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

हरा धनिया में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों के लिए बहुत आवश्यक होता है। रोजाना इसका प्रयोग खाने में करने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है।

ब्लड प्रैशर के मरीज के लिए फायदेमंद

जो लोग हाइपरटेंशन की समस्या से परेशान हैं। उनके लिए हरा धनिया बहुत ही फायदेमंद है। ये ब्लड प्रैशर को कम करने में मदद करता है और इसके रोजाना सेवन से हार्ट अटैक की संभावना भी कम हो जाती है।

=>
=>
loading...