Uttar Pradeshलखनऊ

गर्मी बढ़ते ही अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज, बरतें ये सावधानियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी इस कदर पड़ रही है कि कई जिलों में पारा 40 के पार चला गया है। मंगलवार को लखनऊ में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेशभर से लोग इलाज के लिए लखनऊ आते हैं। लखनऊ के लोकबंधु, बलरामपुर और सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

इनमें उल्टी दस्त, बुखार, टायफायड और पीलिया जैसे रोग लोगों को मुश्किलों में डालने लगे हैं। इसके चलते अस्पतालों में इन दिनों लंबी लाइनें लग रही हैं। डॉक्टरों की मानें तो गर्मी के मौसम में लोगों को अपने खानपान की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए।

भीषण गर्मी के दौरान खाने पीने में हुई थोड़ी सी चूक घातक बीमारी का कारण बन सकती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा शिकार छोटी उम्र के बच्चे होते हैं। अत: इनके खाने पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH