National

दिल्ली: मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका, न्यायिक हिरासत 3 फरवरी तक बढ़ी

नई दिल्ली| दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत 3 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी है। उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी। बता दें कि कोर्ट ने सर्वेश मिश्रा और अमित अरोड़ा की जमानत पर भी फैसला 24 जनवरी 2024 के लिए सुरक्षित रख लिया है।

मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने 15 दिसंबर, 2022 को पहली चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। आरोपपत्र में जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लिया गया था, उसमें अरुण रामचंद्र पिल्लई, विजय नायर, कुलदीप सिंह, मुत्थु गौतम, नरेंद्र सिंह, अभिषेक बोइनपल्ली और समीर महेंद्रू शामिल हैं। अदालत ने इन आरोपियों के खिलाफ धारा 120 बी और भ्रष्टाचार निरोधक धारा 7, 7 ए और 8 के तहत आरोप तय किए थे।

वहीं, संजय सिंह को दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले मामले में ईडी ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। संजय सिंह को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि ईडी बिना किसी साक्ष्य के उन्हें गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने कहा था, ‘मैंने अडानी के घोटालों का खुलासा किया और ईडी के पास कई शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH