Top News

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के राज शाह को सौंपी अहम जिम्मेदारी

RajivShah
RajivShah
                       Rajiv Shah

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिवार्चित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज युवा भारतीय अमेरिकी राज शाह को व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया। प्रेजिंडेशल ट्रान्जिशन टीम की घोषणा के अनुसार, शाह को ट्रंप के उप सहायक, उप संचार निदेशक और अनुसंधान निदेशक की जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

बता दें कि राज शाह के पिता 1970 में पढ़ाई के दौरान गुजरात से अमेरिका आए थे। बाद में वह यहीं स्थापित हो गए। राज शाह का जन्म और परवरिश अमेरिका में ही हुई। शाह ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के हिलेरी क्लिंटन विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। राज शाह 30 साल के हैं। अभी वो रिपबल्किन नेशनल कमेटी में रिसर्च हेड के तौर पर काम कर रहे थे।

=>
=>
loading...
Raj Bisht
the authorRaj Bisht