Lifestyle

आखिर क्योंं बढ़ने लगता है शादी के बाद लड़कियों का वजन

शादी के बाद लड़कियों का वजन, शादी-शुदा लड़कियों की लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव, सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाने से वजन बढ़ता हैgirls weight after marriage

शादी के बाद लगभग 80 प्रतिशत लड़कियों का बढ़ता है वजन

ऐसा आमतौर पर देखा जाता है कि शादी के बाद अधिकतर लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है. जबकि शादी से पहले लड़कियां अपने आप को स्लिम-ट्रीम रखने के लिए हर मुमकिन उपाय करती है।

शादी के बाद लड़कियों का वजन, शादी-शुदा लड़कियों की लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव, सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाने से वजन बढ़ता है
girls weight after marriage

इस बढ़े हुए वजन के कारण लड़कियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक शोध के मुताबिक, शादी के कुछ साल के अंदर-अंदर 80 प्रतिशत लड़कियों का वजन बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं यह टिप्स 

शादी के बाद लड़कियों के वजन बढ़नें का कारण उनकी लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव है, जिससे शरीर में बदलाव होना आम बात है। आइए जानते है वह शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने के कौन-कौन से कारण हैं।

  1. डाइट में बदलाव

शादी के लड़कियां पति के साथ बाहर का खाना खाने लगती है। इसके अलावा बातचीत करते समय मुंह में कुछ न कुछ डाल लेती हैं। यहीं कारण है कि शरीर में कैल्शियम और विटामिन्स की कमी होने लगती है, जिससे मोटापा शरीर पर दिखाई देने लगता है।

  1. हार्मोनल परिवर्तन

शादी के बाद लड़की में बहुत से इमोशनल और हार्मोनल बदलाव होने लगते है। सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाते समय वजन कब बढ़ जाता है पता ही नहीं चलता।

  1. आलस

जब लड़कियां सिंगल होती है तो हर समय कोई न कोई काम में लगी रहती है लेकिन शादी के बाद पूरा दिन पति के इंतजार में बिता देती है. इसी वजह से वह शरीर आलसी हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है.

  1. तनाव

शादी के बाद लाइफ में बहुत सी टेंशन आ जाती है। जिम्मेदारियां इतनी बढ़ जाती है कि तनाव होना आम बात है। जब तनाव होता है तो भूख ज्यादा लगती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

  1. खाने-पीने का कोई टाइम नहीं

शादी के बाद बढ़ती जिम्मेदारियों में लड़की इतना व्यस्त हो जाती है कि अपने आप पर ध्यान देने का समय ही नहीं होता है। इतना ही नहीं, बल्कि खाने-पीने का भी कोई सही समय नहीं होता,इस वजह से भी वजन बढ़ने लगता है।

 

=>
=>
loading...