Lifestyle

चीन पर भी छा रहा योग का जादू, 1000 लोगों ने किया योगाभ्यास

चीन, योग, बाबा रामदेव, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, झेनजियांग

भारतीय योग शिक्षक ने चीन को कराया योगाभ्यास

बीजिंग। भारत से शुरू हुआ योग आज विदेशों तक अपनी पहुंच बना रहा है। पूर्वी चीन के झेनजियांग शहर में योग प्रेमियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर 1000 योगप्रेमियों को योग सिखाया गया।चीन, योग, बाबा रामदेव, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, झेनजियांगये आयोजन शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्यदूतावास ने झेनजियांग म्युनिसिपल पीपुल्स गवर्नमेंट के साथ मिलकर आयोजित किया। जियांगसु प्रांत में स्थित झेनजियांग पूर्वी देश का तीसरा ऐसा शहर है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योगाभ्यास का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पूरे झेनजियांग से लगभग हजार योग प्रेमियों ने योग समारोह में हिस्सा लिया और उसके फायदे जानें। इसमें जियांगसु विश्वविद्यालय के कई भारतीय विद्यार्थी भी शामिल थे। एक भारतीय योग शिक्षक ने लगभग 1,000 योग प्रेमियों को योगाभ्यास कराया।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal