Uttar Pradesh

महिला गई थी खेत में फसल देखने लेकिन युवक ने दबोच कर दिया रेप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रेप का मामला प्रकाश में आया है। लखनऊ से सटे बाराबंकी में एक महिला के साथ एक युवक ने शर्मनाक काम करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला है। बाराबंकी से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी फसल देखने के लिए खेत गई तो युवक ने उसका पीछा करके और उसके साथ रेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। पूरा मामला बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र के बनकोट मजर का बताया जा रहा है।

महिला ने अपने साथ हुए रेप की सूचना पुलिस को दी और मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र के बनकोट मजरे किरसिया निवासी एक महिला शुक्रवार की सुबह अपने खेत में लगी धान की फसल को देखने गयी लेकिन उसके लिए काफी भारी पड़ गया। दरअसल महिला के पीछे-पीछे गांव का ही बाइक सवार बिद्धी चंद यादव वहां आ धमका।

इसके बाद उस युवक ने महिला को अकेला पाकर हाथ पकडक़र झाडिय़ों में ले गया जहां जबरन उसके साथ रेप किया। इसके बाद महिला ने पुलिस में तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करने के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस युवक पकडऩे के लिए दबिश दे रही है। पुलिस को उम्मीद है कि बहुत जल्द युवक उसकी गिरफ्त में होगा।

 

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey