Lifestyle

WHATSAPP के डिलीट MESSAGE को चुटकियों में पढ़ लेंगे आप, ये रहा गजब तरीका

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप पर डिलीट का नया फीचर आते ही सभी उसका लुत्फ़ तेजी से उठाने लगे, लेकिन वहीँ दूसरी ओर कुछ यूजर्स इस फीचर से जल्द ही ऊब भी गए। दरअसल, उनके परेशान होने की वजह कुछ और नहीं बल्कि लोगों द्वारा कुछ भी मैसेज करके झट से उसे delete कर देना थी लेकिन अब व्हाट्सऐप की समस्या का समाधान ढूंढ लिया गया है।

दरअसल, आज हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे है जो झट से यह बता देगा की सामने वाले इंसान ने आपको क्या मैसेज भेजा था

Image result for whatsapp delete messages

ये है वो शानदार एप-

गूगल प्ले स्टोर से Timeline notification history ऐप डाउनलोड करना होगा। ये फ्री है। इसे यूज करना भी बहुत आसान है।

ऐप को डाउनलोड करने के बाद ये फोन के नोटिफिकेशन को एक्सेस करने के लिए परमिशन मांगता है, इसको आपकोAllow करना होगा। इसके बाद ये खुद-बा-खुद काम करना शुरू कर देगा।

जैसे ही WhatsApp पर आपको कोई मैसेज Send करके डिलीट करेगा तो वो मैसेज आपको टाइमलाइन ऐप में दिखाई देगा। आपको बस ऐप को ओपन करना है मैसेज की पूरी Detail यहां आपको मिल जाएगी।

Step 1
Google Play Store पर जाकर Timeline सर्च करें। Timeline Notification History ऐप दिखाई देगा। इसे इंस्टॉल कर लें।

Step 2
इंस्टॉल करते ही ऐप फोन में notification access को इनेबल करना होगा। ये ऑन कर दें। इसे ऑन करते ही स्क्रीन पर मैसेज आएगा। उसे ओके कर दें।

Step 3
अब अगर आपको कोई मैसेज करके डिलीट करता है तो वो मैसेज आपको इसी timeline ऐप में दिखाई देगा। ऐप ओपन कर आप मैसेज पढ़ सकते है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey