Other NewsTop NewsUttar Pradesh

नहीं रहे प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह, आज होगा अंतिम संस्कार

लखनऊ/इलाहाबाद। प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। दूधनाथ सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज इलाहाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। दूधनाथ सिंह कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार 10 जनवरी को उन्हें हार्टअटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार 12 जनवरी की रात अंतिम सांसें ली।

सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार, दूधनाथ सिंह की इच्छा के मुताबिक उनकी आंखें मेडिकल कॉलेज को दान की जाएंगी। उनके परिवार वालों ने ये फैसला लिया है। इस प्रसिद्ध कथाकार के निधन के बाद गुरुवार रात को ही उनका पार्थिव शरीर प्रतिष्ठानपुरी झूंसी स्थित आवास पर ले जाया गया। आज (12 जनवरी) रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दो साल पहले पत्नी का हो गया था निधन: दो साल पहले उनकी पत्नी निर्मला ठाकुर का निधन हो चुका था। दूधनाथ सिंह अपने पीछे दो बेटे-बहू, बेटी-दामाद और नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़ गए हैं।

दूधनाथ सिंह का जीवन परिचय: बता दें कि दूधनाथ सिंह मूलत: बलिया के रहने वाले थे उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए किया और यहीं हिन्दी के अध्यापक नियुक्त हुए। 1994 में रिटायरमेंट के बाद से लेखन और संगठन में निरंतर सक्रिय रहे।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar