Other NewsTop Newsमुख्य समाचार

वर्जिनिटी टेस्ट के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, लोगों ने किया ये हाल

सिडनी में वर्जिनिटी बेचने के लिए दिया विज्ञापन, वर्जिनिटी बेचने के लिए 1.2 करोड़ रुपये, सेक्स टॉयज या हिंसा का इस्तेमाल नहींvirginity sale auction

नई दिल्ली। शादी की पहली रात अर्थात सुहागरात पर दुल्हनों के वर्जिनिटी जांच के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक समूह के तीन सदस्यों की पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि इन तीनों सदस्यों को उन्हीं के समुदाय के लोगों (कंजरभट) ने जमकर पीटा है। बता दें कि इस घटना से अब तक 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

खबरों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार, प्रशांत अंकुश इंद्रेकर ने पिंपरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, “हमें एक शादी में जाने का निमंत्रण मिला था। मैं अपने परिवार के साथ शादी में पहुंचा था। रात करीब 9 बजे शादी की रस्में पूरी होने के बाद जात पंचायत ने बैठक की। इसमें उन्होंने दूल्हा-दुल्हन से पैसे लेने और दुल्हन के कौमार्य जांच करने का फैसला किया।

वहीं इंद्रेकर ने आगे बताया कि इस बीच मुझे देखकर वहां कुछ युवक आए। वह जानते थे कि मैं इस प्रथा के खिलाफ व्हाट्सऐप ग्रुप चला रहा हूं। उन्होंने मुझ पर चिल्लाना शुरु किया और देखते ही देखते 30-40 लोग वहां इकठ्ठा हो गए। फिर उन्होंने बताया मेरे साथी जितेन्द्र मचाले और प्रशांत विजय तमाईचिकर को मारना पीटना शुरु कर दिया। जब मैंने बीच बचाव किया तो उन्होंने बेल्ट से हमें भी बहुत पीटा।

सांकेतिक तस्वीर

आपको बता दें कि इस मामले में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर श्रीधर जाधव ने बताया कि, हमने इस मामले में अमोल भट और मधुकर भट को गिरफ्तार किया है। बाकी अभी और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा प्रथा के नाम पर मारपीट गलत है। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उन्हें किसी भी हाल में बक्सा नहीं जायेगा।

आपको ये भी बता दें कि पुणे के प्रशांत अंकुश इंद्रेकर ‘स्टॉप द वी वर्चुअल’ नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चलाते हैं। इस ग्रुप के माध्यम से वे कंजरभट समुदाय में प्रचलित दुल्हनों के वर्जिनिटी टेस्ट (कौमार्य प्रथा) के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

जानें आखिर क्या है प्रथा…

सांकेतिक तस्वीर

बता दें कि प्रथा के मुताबिक, गांव की पंचायत दूल्हा-दुल्हन को सुहाग रात पर सफेद चादर मुहैया कराती है। अगली सुबह चादर पर अगर लाल धब्बा मिलता है तो दुल्हन वर्जिनिटी टेस्ट में पास हो जाती है। नहीं तो दुल्हन पर पहले से ही शारीरिक संबंध बनाने के आरोप मढ़ दिए जाते हैं। और यह भी बता दें आपको कि प्रथा दुल्हन से इजाजत लिए बिना होती है।

यह कोई नहीं नया मामला नहीं है बता दें कि ऐसा ही कुछ वाकया पुणे के विश्रांतवाडी में हुआ था। यहां कौमार्य जांच होने के बाद शादी के मंडप में लड़की के पिता को पंचायत के लोगों के समक्ष पंचों को पैसा देकर यह शादी अधिकृत करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar