BusinessScience & Tech.technical news

ओप्पो ने लॉन्च किया अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Oppo A76, मिलेगा क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर

लखनऊः ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A76 को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। नया फोन पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए Oppo A74 का अपग्रेडेड वर्जन है। Oppo A76 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है जिसके साथ 5 जीबी का एक्सटेंडेड रैम मिलेगा। Oppo A76 में 6.56 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Oppo A76 की कीमत
Oppo A76 को एक ही रैम और स्टोरेज में पेश किया गया है जो कि 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वाला है। इसकी कीमत 899 मलेशियन रिंगिट यानी करीब 16,000 रुपये है। फोन को ओप्पो मलेशिया की साइट से खरीदा जा सकता है। Oppo A76 को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। Oppo A76 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 15-17 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

 

Oppo A76 की स्पेसिफिकेशन
Oppo A76 में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 दिया गया है। इसमें 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720×1612 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइनटेस 600 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU, 6 जीबी रैम और 5 जीबी वर्चुअल रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है।

Oppo A76 का कैमरा
Oppo A76 में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo A76 की बैटरी
Oppo A76 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, USB टाईप-सी पोर्ट, USB OTG, 3.5mm का हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है।

=>
=>
loading...