मुंबई। कभी टीवी सीरियल्स से घर-घर में पहचानी जाने वाली रतन राजपूत पिछले काफी समय से छोटे परदे से दूर हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खेत में काम करते हुए दिखाई दे रही हैं। रतन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
रतन राजपूत के हालिया वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बिहार के एक गांव आवाड़ी गई हैं। गांव के रास्ते में सती माता का मन्दिर पड़ता है रतन वहां जाकर दर्शन करती हैं। रतन ने बताया कि वे महाराष्ट्र के एक गांव में रही हैं। गांव में उन्होंने प्याज और हल्दी की खेती की है। साथ ही रतन ने यह भी बताया कि उन्हें गांव की जिंदगी जीना बहुत अच्छा लगता है। गांव की जिंदगी जीने के लिए रतन ने खेती की।
रतन राजपूत के वीडियो देखने बाद कई फैंस दावा कर रहे हैं कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है। हालांकि उनके कैप्शन से कुछ ही समझ आ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जीवन सबसे अच्छा है और इससे उन्हें कई पात्रों में कदम रखने में मदद मिलती है। इसका मतलब है कि उन्हें अभी भी एक एक्ट्रेस बने रहने में दिलचस्पी है




