नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले दिन 263 रनों पर अपनी पारी को समाप्त किया। गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4 विकेट झटके। जबकि आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट चटकाए।
इस सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच नागपुर में पारी और 132 रनों से जीतकर 1-0 से आगे है। अब बारी है दिल्ली के रण की जहां टीम इंडिया की नजरें होंगी सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर।




