RegionalTop News

पलवल में 6 जून को धन्यवाद रैली करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

पलवल। हरियाणा सरकार में खेल युवा उद्यमिता कानून गौरव गौतम पलवल पहुंचे. पलवल में मंत्री गौरव गौतम ने प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 जून को पलवल अनाज मंडी में आयोजित होने वाली धन्यवाद रैली में शामिल होंगे. साथ ही पलवल के विकास को गति देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं करेगें.

सीएम सैनी पलवल को देंगे विकास की सौगात: प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री गौरव गौतम ने कहा, “पलवल के विकास की गति को और आगे बढ़ाया जाएगा और आने वाले समय में पलवल नए प्लेटफार्म पर दिखाई देगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पलवल शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर,शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र के लेकर घोषणा करेगें. इसके साथ साथ नगर परिषद क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाने और रोडों की बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर भी उद्घाटन किया जाएगा. मुख्यमंत्री द्वारा खेल को लेकर भी कई घोषणा की जाएगी.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH