National

ईडी ने भेजा संजय राउत को समन, कल पेशी पर बुलाया

मुंबई। ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत को समन भेजा है। उन्हें प्रवीण राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाले के मामले में कल तलब किया गया है। हालांकि इस मामले में पहले भी ईडी अस्थाई तौर पर संपत्ति कुर्क कर चुकी है।

आपको बता दें कि जमीन के सौदे में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को पहले ही अस्थायी रूप से कुर्क कर चुकी है। हालांकि राउत ने इसे बदले की कार्रवाई बताया था।

ईडी का कहना था कि कुर्क की गई संपत्तियां पालघर और ठाणे के प्लॉट हैं जिनपर गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण एम राउत का कब्जा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH