Top NewsUttar Pradesh

यूपी-राजस्थान में गर्मी का कहर, बांदा और फलोदी सबसे गर्म, कई जिलों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को दोनों राज्यों के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत दिए हैं। उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रयागराज में पारा 44 डिग्री और झांसी में 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उरई में 43.4 डिग्री और हमीरपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

आगरा में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि वाराणसी बीएचयू और गाजीपुर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। फुर्सतगंज में 41.7 डिग्री, सुलतानपुर में 41.5 डिग्री और चूर्क में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वाराणसी एयरपोर्ट पर तापमान 41.3 डिग्री और आजमगढ़ में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कानपुर नगर और बलिया में भी पारा 40 डिग्री तक पहुंचा, जबकि अलीगढ़ में तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं राजस्थान में भी तेज गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

राजस्थान के फलोदी में शनिवार को सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 और 17 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर के उत्तरी इलाकों में मेघगर्जन और आंधी की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और कई जगहों पर उष्ण लहर तथा गर्म रातें दर्ज की गई हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH