मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार प्रतिक्रया दी है। करीना ने कहा है कि ये सब वाइन और पास्ता का असर है। बता दें कि करीना कपूर इस समय लंदन में हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। उनकी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें उनके साथ बहन करिश्मा कपूर और बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी हैं। अपने इस ट्रिप में वो खूब मस्ती कर रही हैं और फैमिली संग समय बिता रही हैं। अपनी फेवरेट जगहों पर घूम रही हैं और दोस्तों से मिल रही हैं।
करीना ने इंस्टाग्राम पर उन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें दावा किया गया है कि वह तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, यह पास्ता और वाइन का असर है, चिल करो। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। उफ्फ.. सैफ का कहना है कि वो पहले ही हमारे देश की पॉपुलेशन के लिए काफी कंट्रीब्यूशन कर चुके हैं.. एन्जॉय करें।
सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की। कपल ने 2016 में अपने पहले बेटे तैमूर और फरवरी 2021 में अपने दूसरे बेटे जेह का स्वागत किया। करीना कपूर को अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बेसब्री से इंतजार है।